Jul 17, 2017

चलते चलते (३१)

सुना है, दिन को उसे तितलियाँ सताती हैं सुना है,
रात को जुगनू ठहर के देखते हैं ~अहमद फ़राज़

चलते चलते (३०)

किसी लिबास की ख़ुशबू जब उड़ के आती है तेरे बदन की जुदाई बहुत सताती है जौन एलिया

Jul 7, 2017

प्रीति कथा -नरेंद्र कोहली

Just finished reading "Preeti Katha by Narendra Kohli". Narendra Kohli is my favorite writer from his Mahasamar time. When it comes to writing contemporary view of history and mythology, you just can't stop him but expecting a love story from him is little too difficult to believe. I read this book with some serious curiosity and immensely liked it. It belongs to the genre of  "गुनाहों का देवता -धर्मवीर भारती ", Though it is less intense but more descriptive. One can get a decent glimpse of "True Love" merely by reading it. Though i liked the novel very much yet best paragraph was:

"व्यावहारिक गृहस्थी चलने के लिए प्रेम की आवश्यकता ही कहाँ है? अगर लैला मजनूं का विवाह हो गया होता तो मुझे यकीं है उनमे भी झगडे होते , जूते चलते और उनका भी तलाक हो गया होता।"

if you have doubt related to love or anything similar, believe me its must read for you.

गुफ़्तगू (९ )

खामोश लब हैं झुकी हैं पलकें, दिलों में उल्फ़त नयी नयी है।
अभी तकल्लुफ है गुफ़्तगु में, अभी मोहब्बत नयी नयी है।
अभी न आएगी नींद तुमको, अभी न हमको सुकून मिलेगा।
अभी तो धड़के का दिल जियादा , अभी ये चाहत नयी नयी है।
बहार का आज पहला दिन है, चलो चमन में टहल के आएं।
फ़ज़ा में खुशबू नयी नयी है, गुलों पे रंगत नयी नयी है।
जो खानदानी रईस हैं वो मिजाज रख ते हैं नरम अपना ,
तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नयी  नयी है।
जरा सा कुदरत ने क्या नवाजा, आ के बैठे हो पहली सफ्फ़ में ,
अभी से  उड़ने लगे हवा में, अभी तो शोहरत नयी नयी है।
बमों की बरसात हो रही पुराने जांबाज़ सो रहे हैं ,
गुलाम दुनिया को कर रहा है, वो जिसकी ताक़त नयी नयी है।

Jun 29, 2017

चलते चलते (२९ )

मोहब्बत में बुरी नियत से कुछ सोचा नहीं जाता,
कहा जाता है उसको बेवफा समझा नहीं जाता।

चलते चलते (२८ )

हमीं को क़ातिल कहेगी दुनिया, हमारा ही क़त्ले आम होगा
हमीं कुँए खोदते फिरेंगें, हमीं पे पानी हराम होगा

चलते चलते (२७ )

लाये थे आतिश ढूँढ कर रौशनी के लिए,
क्या खबर थी वो आशियाँ ही जला देगी।