Apr 26, 2013

रुके न तू , झुके न तू ....(हरिवंश राय बच्चन )


धरा  हिला , गगन  गूंजा !
नदी  बहा , पवन  चला !
विजय  तेरी , वजह  तेरी !
ज्योत  सी  जल , जल  जला!
भुजा  भुजा, फड़क  फड़क !
रक्त  में , धड़क  धड़क !
धनुष  उठा , प्रहार  कर !
तू  सबसे  पहले  वार कर !
अग्नि  सी  धधक  धधक !
हिरन  सी  सजग  सजग !
सिंह  सी  धाहड़ कर !
शंख  सी  पुकार  कर !
रुके  न  तू , थके  न  तू !
झुके  न  तू , थामे  न  तू !
सदा  चले , थके  न  तू !
रुके  न  तू , झुके  न  तू !

Apr 21, 2013

क्यूंकि फाइटर हमेशा जीतता है....(जावेद अख्तर...)

ज़िन्दगी है तो ख्वाब हैं...
ख्वाब हैं तो मंजिलें हैं...
मंजिले हैं तो फासले हैं...
फासले हैं तो रास्ते हैं...
रास्ते हैं तो मुश्किलें हैं...
मुश्किलें हैं तो हौसला है..
हौसला है तो विश्वास है....
क्यूंकि फाइटर हमेशा जीतता है.....